राज्यराष्ट्रीय

पति को बंधक बनाकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

rape caseनवादा। बिहार के नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात पति को बंधक बनाकर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई है। पीड़िता महादलित परिवार की सदस्य है तथा उसका पति रिक्शा चालक है। पुलिस के अनुसार खरीदी बिगहा गांव की रहने वाली एक महिला अपने पति के साथ नवादा शहर से अपने गांव लौट रही थी, तभी चार अपराधियों ने सुनसान स्थान पर महिला के पति को हथियार के बल पर बंधक बना लिया और महिला को पास की झाड़ी में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर नवादा महिला थाना में एक मामला दर्ज कराया गया है जिसमें गांव के ही दो लोगों को नामजद तथा दो अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। महिला को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Related Articles

Back to top button