ज्ञान भंडार

पत्थर जैसे कठोर छाती वाले पुरुष होते है अहंकारी, ऐसे पता करें व्यक्ति का स्वभाव

आपने अक्सर देखा होगा कि बड़े ज्योतिषी व्यक्ति को देखकर ही उसके बारे में बहुत कुछ जान लेते हैं। ऐसा हो पाता है उनके समुद्रशास्त्र के ज्ञान की बदौलत। जी हाँ समुद्रशास्त्र के ज्ञान के चलते व्यक्ति की शारीरिक संरचना को देखकर उसके बारे में बहुत कुछ पता लगाया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए है कि किस तरह व्यक्ति की छाती देखकर उसके स्वभाव का पता लगाया जा सकता हैं। तो आइये जानते है इस जानकारी के बारे में।

* यदि किसी व्यक्ति की कठोर छाती हो, वह मनुष्य अहंकारी स्वभाव वाला एंव निडर होता है। ऐसे व्यक्ति राजा के तुल्य सुख भोगने वाले होते है। इनके कार्यो की हमेशा प्रशंसा हुआ करती है। समाजिक कार्यो में भी ये बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते है।

* यदि किसी व्यक्ति की एक तरफ की छाती बड़ी हो तथा दूसरी तरफ की छाती छोटी हो, वह मनुष्य तेज-तर्रार, चालाक, आडम्बरी एंव धनवान होते है। ये कई स्रोतो से आमदनी करने का प्रयास करते रहते है। सम्बन्धों के मामलें में ये काफी व्यवहारिक होते है।

* अधिकांश तौर पर हर पुरुष के सीने पर ज़्यादा मात्रा में ही बाल मौजूद होते हैं लेकिन उनमें से कुछ ऐसे होते हैं जिनके सीने पर कुछ ज़्यादा ही बाल होते हैं। तो हम आपको बता दें कि ऐसे पुरुष खुद की शर्तों पर ज़िंदगी जीना पसन्द करते हैं। साथ ही ये बेहद साहसी और संतोषी होते हैं। इसके अलावा इनके हाथों में कभी धन की कमी नहीं होती और उनके आय के स्त्रोत भी एक से ज़्यादा होते हैं।

* सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो जिन पुरुषों का सीना एकदम समतल होता है वह आर्थिक दृष्टिकोण से काफी संपन्न होते हैं।

* जिन पुरुषों के सीने में काफी उभार होता है उन पुरुषों को जीवन में हर प्रकार का सुख मिलता है। ऐसे पुरुष साहसी और पराक्रमी होते हैं।

* यदि किसी व्यक्ति की चैड़ी छाती हो, व मनुष्य धनवान, वैभवशाली, व पराक्रमी होता है। ऐसे मनुष्य अपनी मेहनत के दम पर समाज के अनेक प्रकार के सुखों का भोग करते है। ये पुलिस, आर्मी आदि में कार्यरत होते है।

* जिन पुरुषों के सीने पर कम बाल आते हैं वे रहस्मयी किस्म के पुरुष होते हैं। ऐसे पुरुष किसी भी व्यक्ति पर जल्दी से भरोसा कर लेते हैं। साथ ही ये काफी हद तक सहनशील भी होते हैं, लेकिन थोड़े आलसी भी।

* यदि किसी व्यक्ति की छाती गढढेदार हो, वह व्यक्ति शालीन, उदार व भावुक प्रकृति का होता है। ऐसे व्यक्तियों का स्त्रियों के साथ अधिक मेल-जोल रहता है। ये व्यक्ति समय के काफी पाबन्द होते है।

Related Articles

Back to top button