National News - राष्ट्रीयदिल्ली

परिणाम को लेकर नर्वस नहीं हूं: किरण बेदी

Kiran Bedi And Satish Upadhyay Attend BJP Poll Review Meetनई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी ने आज कहा कि वह मंगलवार को आ रहे नतीजों को लेकर नर्वस नहीं हैं क्योंकि वह कर्म में विश्वास करती हैं। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की पहली महिला अधिकारी रहीं श्रीमती बेदी ने कहा कि मैंने राजधानी में चुनाव प्रचार अभियान में 17 दिन में 1500 किलोमीटर की यात्रा की। अपना सब कुछ झोंक दिया। मैं कर्म में विश्वास करती हूं। मैं हमेशा यही करती रही हूं। उन्होंने कहा कि वह मंगलवार को सबसे पहले अपने विधानसभा क्षेत्र कृष्णा नगर जाएंगी और वहां का परिणाम देखेंगी। इसके बाद वह दूसरे इलाकों में जाएंगी। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने समाज सेवी अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने वाली श्रीमती बेदी के नेतृत्व में दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ा था।

Related Articles

Back to top button