अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य
मेरठ में शादी का झांसा देकर महिला से बनाए शारीरिक संबंध
शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अब जान से मारने की धमकी दे रहा है।
Meerut News: थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पीड़ित युवती द्वारा थाना लिसाड़ी गेट पर तहरीर दी गई कि युवक मोईन अंसारी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने आज फरार आरोपी युवक मोईन अंसारी को शाहजहां कॉलोनी गली नं0-05, कौसर मस्जिद के पास स्थित उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया।



