अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य
मेरठ में प्रेमिका के साथ मिलकर पति ने पत्नी पर गाड़ी चढ़ाकर किया हत्या का प्रयास, दोनों गिरफ्तार
घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों की सहायता से युवक मयंक एवं युवती माही वर्मा को पकड़कर पुलिस अभिरक्षा में लिया है।
Meerut News: मेरठ में एक युवक ने प्रेमिका के साथ मिलकर अपनी पत्नी के ऊपर गाड़ी चढ़ाकर हत्या का प्रयास किया। इस मामले में थाना लोहियानगर पुलिस ने आरोपी पति और उसकी प्रेमिका को कार सहित गिरफ्तार किया है।
घटना दिनांक 3 अक्टूबर 2026 की है। महिला सुनीता ने थाना लोहियानगर पर लिखित तहरीर दी थी कि अभियुक्त मयंक और उसकी प्रेमिका द्वारा मिलकर उसके ऊपर जान से मारने की नीयत से गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया गया। दोनों ने महिला सुनीता को झाड़ियों में गिराकर गला दबाकर जान से मारने का प्रयास करते हुए गाली-गलौज की। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लोहियानगर पर एफआईआर दर्ज की गई। थाना लोहियानगर पुलिस ने घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों की सहायता से युवक मयंक एवं युवती माही वर्मा को पकड़कर पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद की है।



