अन्तर्राष्ट्रीयफीचर्ड

पाकिस्तानी हवाई हमले में 18 उग्रवादियों की मौत

pak army attackइस्लामाबाद: पाकिस्तानी सेना के हवाई हमलों में कम से कम 18 उग्रवादी गुरुवार को मारे गए। सेना के विमानों ने देश के अशांत पश्चिमोत्तर कबाइली इलाकों में उग्रवादियों के ठिकानों को निशाना बनाकर हमला किया। इसी क्षेत्र में कल भी 15 उग्रवादी मारे गए थे। लड़ाकू विमानों ने उत्तरी वजीरिस्तान के दाताखेल इलाके के मादाखेल क्षेत्र में विद्रोहियों को निशाना बनाया। सुरक्षा बल जून से ही इस क्षेत्र में अल-कायदा से जुड़े उग्रवादियों से लड़ रहे हैं। एक सुरक्षा अधिकारी ने पुष्टि की है कि 18 संदिग्ध उग्रवादी उनके ठिकाने पर हुए हमले में मारे गए हैं। उस क्षेत्र में मीडिया के प्रवेश पर प्रतिबंध है, जिसके कारण घटना की व्यक्तिगत रूप से पुष्टि करना मुश्किल है। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने कल जारी एक बयान में कहा था कि हवाई हमले में 15 उग्रवादी मारे गए हैं। सेना की ओर से उग्रवादियों के सफाये हेतु अभियान चलाए जाने से पहले उत्तरी वजीरिस्तान को पहले उग्रवादियों का गढ़ समझा जाता था। पाकिस्तानी सैन्य अभियान जर्ब-ए-अज्ब 15 जून को शुरू किया गया, जिसका लक्ष्य क्षेत्र से उग्रवादियों का सफाया करना है। एजेंसी

Related Articles

Back to top button