टॉप न्यूज़

पाकिस्तान के खिलाफ एक हो रहे मुस्लिम देश

Pakistani Prime Minister Nawaz Sharif arrives at Bandaranaike International Airport in Katunayake on January 4, 2016. Sharif arrived for a two-day official visit to Sri Lanka. AFP PHOTO/Ishara S. KODIKARA / AFP / Ishara S.KODIKARA        (Photo credit should read ISHARA S.KODIKARA/AFP/Getty Images)

नई दिल्ली(23 सितंबर):पाकिस्तान पर कूटनीतिक दबाव बनाने के प्रयास में भारत को जल्द एक और सफलता मिल सकती है। अफगानिस्तान और बांग्लादेश की तरह ईरान भी बलूचिस्तान पर भारत के रुख का समर्थन करेगा।

– कूटनीतिक प्रयासों में जुटे शीर्ष अधिकारियों की मानें तो बलूचिस्तान पर ईरान को साधने में कामयाबी लगभग मिल गई है।

– केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री के अनुसार उड़ी हमले के बाद पाकिस्तान को सबक सिखाने की भारतीय कोशिश तीन स्तर पर चल रही है। पहला प्रयास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाक को अलग-थलग करना तो दूसरी सार्क देशों के बीच उसके चेहरे को बेनकाब करना है।

– तीसरी रणनीति पाक पर मनोवैज्ञानिक दबाव बढ़ाने की है। इसके लिए सैन्य बलों की तादाद सीमा पर बढ़ाई जाएगी। पाक के साथ जंग की अभी सरकार की कोई मंशा नहीं है, मगर आने वाले समय में सीमा पर सैनिकों की संख्या बढ़ाकर भारतीय रणनीतिकार पाक पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे।

 

Related Articles

Back to top button