टॉप न्यूज़फीचर्ड

पाकिस्तान ने पुंछ में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

punchजम्मू(एजेंसी)। सीमा पार से संघर्षविराम उल्लंघन में सेना के एक जवान के घायल होने के एक दिन बाद आज पाकिस्तानी सैनिकों ने सीमांत पुंछ जिले में भारतीय ठिकानों पर फिर गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। जम्मू स्थित रक्षा प्रवक्ता लेफ्टीनेंट कर्नल मनीष मेहता ने कहा, पाकिस्तानी सैनिकों ने आज नियंत्रण रेखा के पास पुंछ के मंडी क्षेत्र के अग्रिम इलाकों में बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराध का उल्लंघन किया। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में सुबह पांच बजकर 20 मिनट से छह बजकर तीन मिनट तक पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान की अग्रिम चौकियों से भारतीय पक्ष में स्वाचालित एवं भारी मशीनगनों का इस्तेमाल कर गोलीबारी की गयी। मेहता ने कहा, हमारे पक्ष की ओर से भी माकूल जवाब दिया गया लेकिन अंतिम खबर आने तक जानमाल के किसी नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।
आज के संघर्षविराम उल्लंघन के बाद सितंबर में ऐसी घटनाओं की संख्या बढ़कर सात हो गयी है। यह ताजा संघर्षविराम उल्लंघन इन खबरों की पष्ठभूमि में आया है कि भारत एवं पाकिस्तान की सीमाओं की रक्षा करने वाले बलों के महानिदेशकों के बीच नौ सितंबर से पांच दिवसीय वार्ता होगी। इस दौरान पाकिस्तान से होने वाली बातचीत में जम्मू कश्मीर में संघर्ष विराम का उल्लंघन, घात लगाकर हमले, कच्छ के रण में घुसपैठ तथा तस्करी जैसे मुददे भारत उठा सकता है। पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास एक अग्रिम चौकी पर पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा किए गये संघर्ष विराम उल्लंघन में पांच सितंबर को सेना का एक जवान घायल हो गया था।

Related Articles

Back to top button