फीचर्ड

पाकिस्तान ने शुरू की जंग की फायरिंग, BSF ने संभाला मोर्चा

img_20160923103028नई दिल्ली। उरी हमले के बाद दोनों देशों के बीच युद्ध की आशंका के बीच सीमापार से गोली चलने की खबर है।

BSF के सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार सुबह सीमापार से गोलीबारी हुई। यही नहीं  जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा यानी एलओसी के पास सीमा पार से संदिग्ध गतिविधि देखी गई है।
बीएसएफ ने संभाला मोर्चा
सीमापार से हुई फायरिंग के बाद बीएसएफ के जवानों ने फायरिंग की और अब पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा बल के जवानों ने चप्पे-चप्पे पर नजर बना रखी है।
एक पाकिस्तानी गिरफ्तार
तो वहीं, जम्मू के अखनूर सेक्टर में बीएसएफ के जवानों ने एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार शख्स अखनूर के राजपुरा इलाके में लगी तारंबदी को पार करने की कोशिश कर रहा था। दरअसल, उड़ी में हुए आतंकी हमले के बाद से ही एलओसी के आसपास तनाव की स्थिति बनी हुई है।
देश के दूसरे हिस्से में भी गतिविधि जारी
संदिग्ध गतिविधियां सिर्फ नियंत्रण रेखा तक ही सीमित नहीं बल्कि देश के दूसरे हिस्सों में भी हलचल जारी है। महाराष्ट्र के उरन में स्कूली बच्चों ने हथियारों से लैस 4 से 5 संदिग्ध व्यक्तियों को देखा था जिसके बाद उरन में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। ऐहतियात के तौर पर उरन के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। नेवी, एनएसजी और कोस्टगार्ड साथ मिलकर पूरे इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं। 
उरन के एक संदिग्ध का स्केच भी जारी
उरन के एक संदिग्ध का स्केच भी जारी हो चुका है। जानकारी के मुताबिक उरन में बच्चों ने जिन संदिग्ध आतंकियों को देखा उनमें एक लड़की भी शामिल है।
सिर्फ उरन ही नहीं बल्कि मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में भी सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई है और शहरभर में अलर्ट जारी कर संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
 

Related Articles

Back to top button