अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान में सुर्खियां बटोर रही मुशाल है भारत का विरोध करके

mushaal_hussein_mullick_10_08_2016इस्लामाबाद। कश्मीर मससे पर पाकिस्तान में भारत विरोधी माहौल बनाने की भरसक कोशिश हो रही है। वहां की सरकार और आतंकी संगठन तो एक मंच पर हैं हीं, कश्मीर से पाकिस्तान जाकर कुछ अलगाववाही भी आग में घी का काम कर रहे हैं।

ऐसी ही एक महिला है मुशाल जो कि अलगाववादी नेता और जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक की बीवी है। मुशाल बीते दिनों से इस्लामाबाद में भूख हड़ताल पर बैठी है और सुर्खियां बटोर रही है।

मुशाल का आरोप है कि कश्मीर में भारतीय सेना लोगों पर अत्याचार कर रही है। बुरहान वानी जैसे लोगों को मारा जा रहा है। मुशाल की नजर में बुरहान आतंकी नहीं था।

मुशाल के बारे में कहा जाता है कि वह जन्मी तो पाकिस्तान में है, लेकिन पढ़ाई विदेश में हासिल की है। वह लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएट हैं। उसके पिता एमए हुसैन जाने-माने अर्थशास्त्री हैं।

मां रेहाना पाकिस्तान मुस्लिम लीग के महिला विंग की अध्यक्ष है और नवाज शरीफ की करीबी बताई जाती है। मुशहाला न्यूड पेंटिंग्स भी बनाती हैं।

यहां शौहर करता है विरोध प्रदर्शन

मुशाल जहां पाकिस्तान में भारत के खिलाफ माहौल बनाने रही हैं, वहीं उनके शौहर यासीन मलिक जम्मू-कश्मीर में अपने मतलब की रोटियां सेंक रहे हैं। वे खुद को कश्मीरी अवाम की आवाज साबित करने चाहते हैं और इसके लिए भारत का लगातार विरोध करते रहते हैं।

बीते दिनों, कश्मीर घाटी में प्रस्तावित कश्मीरी पंडित व सैनिक कालोनी के खिलाफ लोगों को लामबंद करने में जुटे जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के चेयरमैन यासीन मलिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

 

Related Articles

Back to top button