फीचर्ड

पाकिस्तान से साथ जंग शुरू,बलूचिस्तान में मोदी ने फहराया तिरंगा

balochistan-protest-620x400नई दिल्ली। बीते दिनों लाल किले से पीएम मोदी ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया था। जिसके बाद से वहां की जनता और नेताओं ने भी पीएम मोदी का समर्थन किया। पाकिस्तान की सरकार से आज़ाद होने के लिए और बलूचिस्तान की आजादी के लिए लोग पिछले 70 सालों से संघर्ष कर रहे हैं। अब मोदी का समर्थन मिलने के बाद उनको एक उम्मीद की किरण नजर आई है। इसी बीच बलूचिस्तान की आजादी की मांग कर रहे लोगों ने बलूच रिपब्लिकन पार्टी (बीआरपी) ने प्रांत के कई हिस्सों में मोदी की तस्वीर के साथ तिरंगा फहाराया।

बलूचिस्तान की आजादी के लिए लोगों ने किया प्रदर्शन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पिछले चार दिनों से ब्लूचिस्तान के सुई डेरा बुगती, जाफराबाद और नसीराबाद समेत कई अन्य जगहों पर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। इस दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत का झंडा तथा ब्लूच स्वतंत्रता सेनानी अकबर बुग्ती की तस्वीरें हाथों में लेकर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। नकाबपोश प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के झंडे को पैर से रौंदा और ‘बंद करो बलूच नरसंहार’ की तख्तियां भी दिखाईं।

पीएम मोदी बलूचिस्तान के चहेते बन गए हैं

दरअसलश, बलूचिस्तान में लोगों पर हो रहे अत्याचार का मामला उठाने के बाद से ही पीएम मोदी बलूचिस्तान के चहेते बन गए हैं। पीएम मोदी की ओर से मुद्दा उठाने के बाद दूसरे देशों में शरण लिए बलूच नेताओं में जहां नया जोश आया है, वहीं इसका असर जमीन पर भी दिखने लगा है। इस बीच, पाकिस्तान ने उन बलूच नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है, जिन्होंने बलूचिस्तान पर मोदी के बयान का स्वागत किया और उनसे दखल की मांग की।

 

Related Articles

Back to top button