फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

पाक सैनिकों ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

pak ceasefire_Fजम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले से लगी नियंत्रण रेखा पर संघर्ष-विराम का उल्लंघन करते हुए शुक्रवार रातभर भारतीय सीमा की तरफ गोलीबारी की। यह जानकारी रक्षा सूत्रों ने दी। सूत्रों ने जम्मू में बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार रात 8.55 बजे छोटे व स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल करते हुए पुंछ जिले के हमीरपुर सेक्टर में हमारी सीमा में बिना उकसाहट के गोलीबारी की।’’ सूत्रों ने बताया, ‘‘हमारी तरफ से समान क्षमता के हथियार से पाकिस्तानी गोलीबारी का प्रभावी रूप से जवाब दिया गया। करीब एक घंटे तक दोनों तरफ से गोलीबारी जारी रही। हमारी तरफ किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।’’ पिछले तीन दिनों में हमीरपुर सेक्टर से लगे नियंत्रण रेखा की तरफ से पाकिस्तान द्वारा तीसरी बार गोलीबारी की गई है। पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा छह अक्टूबर से अंतर्राष्ट्रीय सीमा के नजदीक आम नागरिकों के घरों पर हुई गोलाबारी के कारण जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों से लगे सीमावर्ती गांवों के 30,000 से अधिक लोग मौजूदा समय में राहत शिविरों में रह रहे हैं। एजेंसी

Related Articles

Back to top button