अजब-गजबअपराधफीचर्डलखनऊ

पिता ने बेटी का दोस्तों के साथ दो दिनों तक किया सामूहिक दुष्कर्म

लखनऊ : राजधानी लखनऊ से सटे सीतापुर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी ही बेटी से दोस्तों के साथ मिलकर जघन्य पाप किया। पीडि़ता ने दुष्कर्म का विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई की और मुंह खोलने पर उसे और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार युवती (35) बीते 15 अप्रैल को अपने पिता के साथ कमालपुर इलाके में लगे एक मेले में घूमने आई थी। मेले से लौटने के बाद अपने दोस्त हिस्ट्रीशीटर मान सिंह को बुलाया। घर पर आरोपी ने अपनी बेटी (35) को मान सिंह के साथ मोटरसाइकिल से जाने को कहा। मान सिंह उसे लेकर एक दूसरे दोस्त मेराज के घर पहुंचा। पीड़िता का आरोप है कि मेराज के घर में उन तीनों ने मिलकर उसका सामूहिक दुष्कर्म किया।
पीड़िता की शादी 16 साल पहले हुई थी, लेकिन शादी के दो साल बाद ही पति से विवाद के बाद वह घर वापस आ गई थी। नवंबर 2017 में भी उसके पिता पर पीड़िता ने रेप का आरोप लगाया था, इसके बाद उसे गांव से निकाल दिया गया था। एसपी ने बताया कि 2017 में गांव के लोगों ने पंचायत बुलाई थी और पीड़िता के पिता को गिरफ्तार करवाया था। उसे इसी साल फरवरी में जमानत मिली थी। पीड़िता अपने 14 वर्षीय बेटे के साथ अलग रहती है। वहीं युवती का पिता और उसका एक अन्य दोस्त अभी भी फरार है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है।
उधर पीड़िता को आरोपी मेराज के घर पर 18 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया। वहां से उसे सोमवार की शाम छोड़ा गया। घर आकर उसने मां को पूरी बात बताई, जिसके बाद पीड़िता ने आरोपियों पर थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

Related Articles

Back to top button