अन्तर्राष्ट्रीय

पुतिन ने यूक्रेन से वार्ता का आग्रह किया

putinमास्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को यूक्रेन के अधिकारियों से पूर्वी और दक्षिण पूर्वी क्षेत्रों के बीच वार्ता शुरू करने का आग्रह किया है।पुतिन ने कहा  ‘‘इस समय यूक्रेन के अधिकारियों के लिए इन क्षेत्रों की आबादी के साथ वार्ता कर समझौते के जरिए तुरंत समाधान करना जरूरी है।’’ समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक पुतिन ने जोर देकर कहा कि मास्को यूक्रेन के राष्ट्रपति विक्टर यानुकोव्यच को यूक्रेन की संसद द्वारा अपदस्थ किए जाने को ‘असंवैधानिक विद्रोह’ के रूप में देखता है। पुतिन ने आरोप लगाया कि यूके्रन ने फरवरी महीने में अपदस्थ किए जाने के प्रति उदासीनता बरती और ‘नागरिकों के खिलाफ टैंकों और विमानों का प्रयोग कर एक और अपराध किया है।’उन्होंने कहा कि रूस ने ‘यूक्रेन की सेना की संभावित कार्रवाई से जनता को बचाने के लिए कुछ उपाय किए हैं।’ पूर्वी यूक्रेन में आत्मरक्षा में तैनात बलों को यूक्रेन की सेना के इलाके से पीछे हटने और आंदोलन से दूर रहने के बाद ही हटाया जा सकता है। यूक्रेन के मौजूदा चुनाव प्रचार पर टिप्पणी करते हुए पुतिन ने कहा कि यदि यह इस प्रकार के ‘अस्वीकार्य प्रारूप’ में जारी रहा तो रूस यूक्रेन के आगामी राष्ट्रपति चुनाव की वैधता को कतई स्वीकार नहीं करेगा।

Related Articles

Back to top button