पर्यटनराज्य

पूर्वोत्तर भारत के दर्शनीय स्थलों में गुवाहाटी सबसे आगे

कामख्या मंदिर तथा वसिष्ठ आश्रम आदि गुवाहाटी के धार्मिक पक्ष को भी अधिक सुदृढ़ बनाते हैं। लंबी दूरी तक फैला यह शहर छोटी−छोटी पहाड़ियों से घिरा हुआ है। गुवाहाटी की खास बात यह है कि यहां सड़कें चौड़ी और साफ−सुथरी हैं। यहीं पर मौजूद ब्रह्मपुत्र नदी गुवाहाटी की महत्ता को और बढ़ा देती है। गुवाहाटी की यात्रा तो किसी भी मौसम में किया जा सकता है, लेकिन यदि गुवाहाटी आने के बाद शिलांग, काजीरंगा, मानस आदि भी जाने के इच्छुक हैं तो आप सितंबर से मई के बीच के महीनों का ही चुनाव करें।

दिसपुर : असम को पूर्वोत्तर भारत का सबसे खूबसूरत शहर होने के साथ ही पूर्वोत्तर भारत का एक प्रमुख व्यावसायिक केंद्र भी कहा जा सकता है। गुवाहाटी को असम के नाम से भी जानते हैं। पूर्वोत्तर भारत का सबसे विशाल चाय बिक्री केन्द्र भी गुवाहाटी ही है। गुवाहाटी रेल, सड़क एवं वायु मार्ग द्वारा देश के विभिन्न भागों से जुड़ा हुआ है। अतः यहां तक पहुंचने का साधन आपकी इच्छा पर निर्भर करता है। लेकिन यदि आप सड़क मार्ग से सिलीगुड़ी एवं कलकत्ता आदि शहरों से गुवाहाटी तक की यात्रा कर रहे हैं, तो यह ध्यान रखिए कि यह मार्ग ज्यादा सुरक्षित नहीं हैं। स्टेट म्यूजियम गुवाहाटी का एक प्रमुख आकर्षण है। यहां पर ऐतिहासिक महत्व की सभी वस्तुएं बड़े ही करीने से सजा कर रखी गई हैं। सोमवार के दिन बंद रहने वाले इस म्यूजियम को पूरी तरह से देखने के लिए कम से कम तीन घंटे का समय चाहिए। पूर्वोत्तर भारत में स्थित दर्शनीय स्थलों में गुवाहाटी का नाम अग्रणी रूप से लिया जा सकता है।

गुवाहाटी के उत्तर में जहां भूटान और अरूणाचल प्रदेश स्थित हैं वहीं दक्षिण में मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा और बांग्लादेश स्थित हैं। जबकि पूर्व में नागालैंड व मणिपुर और पश्चिम में पश्चिम बंगाल स्थित है। इस प्रकार आप असम को पूर्वोत्तर भारत का प्रवेश द्वार भी कह सकते हैं। कामख्या को शक्तिपीठ भी कहा जाता है।

गुवाहाटी स्टेशन से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर नीलांचल पर्वत पर स्थित कामख्या मंदिर से कई और भी मंदिर सटे हुए हैं। इसके बाद आप वसिष्ठ आश्रम भी जा सकते हैं। यह स्टेशन से 15 किलोमीटर दूर है, इस आश्रम के बारे में मान्यता यह है कि यहां पर कभी महर्षि वसिष्ठ रहा करते थे। गुवाहाटी का नेहरू पार्क बहुत ही खूबसूरत है। इस पार्क में शाम के समय बड़ी चहल−पहल रहती है। बच्चों को आकर्षित करने के लिए यहां कई प्रकार के झूले तथा उनके लिए ढेरों सुविधाएं मौजूद हैं। विविध प्रकार के फूलों एवं तरतीब से लगाए गए खूबसूरत वृक्ष तथा म्यूजिकल फाउंटेन इस पार्क की शोभा में चार−चांद लगा देते हैं।

सायं के वक्त पार्क में संगीत की धुन पर फव्वारों के बनते−बिगड़ते विविध रूप अद्भुत समां बांध देते हैं। यहां चिड़ियाखाना में विभिन्न प्रकार के पशु−पक्षियों का जमावड़ा है। यहां पर मौजूद रंगबिरंगे पशु तथा पक्षी सैलानियों को अपनी ओर आकृष्ट कर लेते हैं। यहां पर मौजूद सांप की दुर्लभ प्रजातियों का संग्रह भी देखने लायक है। स्टेट म्यूजियम गुवाहाटी का एक प्रमुख आकर्षण है। यहां पर ऐतिहासिक महत्व की सभी वस्तुएं बड़े ही करीने से सजा कर रखी गई हैं। सोमवार के दिन बंद रहने वाले इस म्यूजियम को पूरी तरह से देखने के लिए कम से कम तीन घंटे का समय चाहिए। अन्य प्रमुख आकर्षणों में उमानंदा मंदिर भी देखा जा सकता है, जोकि शिव को समर्पित किया गया है। यह मंदिर ब्रह्मपुत्र नदी के बीच टापू पर बना है।

Related Articles

Back to top button