फीचर्डराष्ट्रीय

पूर्वोत्तर में कोरोना मरीज हुए कम, 5,383 नये संक्रमित, 7,068 हुए स्वस्थ, 92 मरीजों की मौत

गुवाहाटी: पूर्वोत्तर में कोरोना के नए मरीजों से स्वस्थ होने वालों की संख्या अब अधिक है। हालांकि, मृतकों की संख्या अभी भी चिंता का कारण बनी हुई है और उसमें कमी की रफ्तार धीमी है। वैसे पूर्वोत्तर में सिक्किम ऐसा राज्य है, जहां पिछले 24 घंटों के दौरान एक भी मरीज की मौत नहीं हुई।

पूर्वोत्तर के राज्यों में पिछले 24 घंटों के दौरान नये संक्रमितों की संख्या पांच हजार, 383 है। इनके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या सात लाख, 14 हजार, 327 हो गई है। इनमें छह लाख, 34 हजार, 391 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल सात हजार, 68 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं जबकि 66 हजार, 751 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक सात हजार, 302 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 92 नये मरीजों की मौत हुई है।

असम में तीन हजार, 678 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या चार लाख, 63 हजार, 175 पहुंच गई है, जबकि चार लाख, 18 हजार, 472 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान चार हजार, 299 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 39 हजार, 362 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक तीन हजार, 994 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 43 मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुर में 459 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 60 हजार, 311 है जबकि 50 हजार, 878 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 499 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा आठ हजार, 443 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरोना से मणिपुर में अब तक 990 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 16 मरीजों की मौत हुई है।

त्रिपुरा में 235 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 59 हजार, 318 हो गई है। इनमें 53 हजार 471 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 610 मरीज स्वस्थ हुए हैं। पांच हजार, 207 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 617 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान सात मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में 403 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 42 हजार, 309 हो गई है जबकि 37 हजार, 37 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 487 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल चार हजार, 529 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। मेघालय में इस महामारी से 743 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 10 मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में भी 366 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 31 हजार, 648 है जबकि 28 हजार, 608 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 356 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल दो हजार, 889 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 151 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान छह मरीजों की मौत हुई है।

नगालैंड में 109 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 23 हजार, 753 है। राज्य में कुल 19 हजार, 431 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 405 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, तीन हजार, 201 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 456 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान तीन मरीजों की मौत हुई है।

सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 36 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 18 हजार, 450 हो गई है। इनमें से 14 हजार, 615 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 281 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, तीन हजार, 306 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 281 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में इस बीच 97 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 15 हजार, 363 हो गई है। इनमें से 11 हजार, 879 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान पिछले 24 घंटों के दौरान 131 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि तीन हजार, 414 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 70 है। पिछले 24 घंटे के दौरान सात मरीजों की मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button