राष्ट्रीय

पूर्व केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर का काफिला हादसे का शिकार, सीआरपीएफ जवान समेत 2 की मौत

नागपुर : महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के नेता हंसराज अहीर के काफिले में शामिल वाहन गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गया है. इस हादसे में सीआरपीएफ का एक जवान और गाड़ी चला रहे महाराष्ट्र पुलिस के जवान की मौत हो गई. यह हादसा चंद्रपुर-नागपुर रोड पर हुआ. इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री के सुरक्षा दस्ते में शामिल वाहन के परखच्चे उड़ गए. जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार ट्रक ने सिक्योरिटी कॉनवॉय में शामिल वाहन में जोरदार टक्कर मार दी.

Related Articles

Back to top button