स्पोर्ट्स

पूर्व विंबलडन चैंपियन जाना नोवोत्ना का कैंसर से निधन

चेक : पूर्व विंबलडन चैंपियन और 16 बार की युगल ग्रैंड स्लैम चैंपियन चेक गणराज्य की खिलाड़ी जाना नोवोत्ना का कैंसर से सोमवार को निधन हो गया। नोवोत्ना 49 साल की थीं। महिला टेनिस संघ ने निधन की जानकारी दी। जाना 1988 में विंबलडन चैंपियन बनी थीं। उन्होंने करियर में महिला युगल और मिश्रित युगल में कुल 16 ग्रैंड स्लैम खिताब हासिल किए। जाना ने अपने 14 साल के करियर में 24 डब्‍ल्यूटीए एकल खिताब जीते। युगल में उनके खिताबों की संख्या 76 रही। जाना ने 1993 और 1997 में विंबलडन फाइनल खेला था।

Related Articles

Back to top button