राजनीतिराष्ट्रीय

पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की हवाईअड्डे पर हुई तलाशी, नहीं मिली कोई वीआईपी सुविधा…

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता एन चंद्रबाबू नायडू को राज्य के गन्नवरम हवाई अड्डे पर तलाशी से गुजरना पड़ा है। केवल इतना ही नहीं उन्हें विमान तक जाने के लिए वीआईपी सुविधा से भी वंचित रहना पड़ा। नायडू ने आम यात्रियों की तरह ही विमान तक जाने के लिए शटल बस से यात्रा की। तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के नेता नायडू को Z+ सुरक्षा मिली हुई है। उनपर सालों पहले तिरुपति के अलिपिरि में माओवादियों ने हमला कर दिया था। जिसके बाद से उन्हें Z+ सुरक्षा मिली। इस घटना पर टीडीपी ने नाराजगी जाहिर की है। पार्टी ने भाजपा और सत्ता में बैठी वाईएसआर (कांग्रेस) पर बदले की राजनीति का आरोप लगाया है। टीडीपी का कहना है कि नायडू के साथ ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है।

पार्टी के नेता और राज्य के पूर्व गृह मंत्री चिन्ना राजप्पा का कहना है कि अधिकारियों का रवैया ना केवल अपमानजनक था बल्कि उन्होंने नायडू की सुरक्षा से भी समझौता किया है। उनका कहना है कि नायडू कई सालों से विपक्ष में थे लेकिन फिर भी उन्हें इस स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा। राजप्पा ने केंद्र और राज्य सरकार से नायडू के लिए उचित सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button