ज्ञान भंडार

पेंशनरों को बेसिक पेंशन में लगेगा 5, 10 15 फीसदी का इंक्रीमेंट

dfseraer_1482027666शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश के डेढ़ लाख पेंशनरों के लिए बड़ी घोषणा की है। राज्य सरकार के पेंशनर जिन्होंने 65 वर्ष, 70 वर्ष और 75 वर्ष की आयु पूरी कर ली है उन्हें अगले वित्त वर्ष से 5 प्रतिशत, 10 प्रतिशत और 15 प्रतिशत की अतिरिक्त पेंशन दी जाएगी। बेसिक पेंशन में ये बढ़ोतरी मिलेगी। इससे राजकीय कोष पर 100 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पेंशनर दिवस के मौके पर पीटरहाफ में आयोजित कार्यक्रम में इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अपने वर्तमान कार्यकाल में अपने कर्मचारियों को 2454.88 करोड़ के वित्तीय लाभ प्रदान किए है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस अवधि के दौरान पेंशनरों को 970 करोड़ रुपये के वित्तीय लाभ दिए हैं।
अभीक्या थी व्यवस्था :अभी तक पेंशनरों को 65, 70 और 75 साल की आयु पूरा करने पर पेंशन अलाउंस मिलता था। 5, 10 और 15 फीसदी अलाउंस होता था। पेंशनर इसे बेसिक पे में शामिल करने की मांग कर रहे थे। अलाउंस के रूप में मिलने वाली ये राशि काफी कम होती थी। इसे पेंशनर बेसिक पे में शामिल करने की मांग कर रहे थे।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने कर्मचारियों पेंशनरों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित किए हैं और राज्य सरकार के कर्मचारी सरकार की नीतियों कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पेंशनरों की शिकायतों के निवारण के लिए पेंशनरों की संयुक्त सलाहकार समिति का गठन उनके कार्यकाल में ही सुनिश्चित हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने वर्तमान कार्यकाल में यह सुनिश्चित किया है कि विकासात्मक गतिविधियों और कल्याणकारी योजना का लाभ निम्न स्तर में जीवनयापन कर रहे लोगों तक पहुंचे।
ऐसे होगा फायदा
बेसिकपे में शामिल होने के बाद पेंशनरों को महंगाई भत्ता भी मिल सकेगा। अभी ये नहीं मिलता था। प्रत्येक पेंशनर को 3 से 4 हजार रुपए का फायदा होगा। बेसिक पे के हिसाब से ये अलाउंस मिलेगा।
तारा को किया सम्मानित
मुख्यमंत्रीने 90 वर्षीय पेंशनर तारा गुप्ता सहित वरिष्ठ नागरिकों और अन्य पेंशनरों को भी सम्मानित किया। पेंशनर संघ के जिलाध्यक्ष आत्मा राम शर्मा ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पेंशनर संघ के महासचिव हरीचंद गुप्ता ने पूरी कार्यवाही का संचालन किया और धन्यवाद प्रस्तुत किया।
उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सभी पेंशनर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आगामी विधानसभा चुनावों में उनके सहयोग से पुनः सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री के कुशल गतिशील नेतृत्व में प्रदेश का तीव्र विकास सुनिश्चित बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की सभी कल्याणकारी नीतियों कार्यक्रमों से समाज का हर वर्ग लाभान्वित हुआ है।
 
 
 

Related Articles

Back to top button