अन्तर्राष्ट्रीय

पेरिस में मूसलाधार बारिश : सीन नदी उफान पर, म्यूजियम बंद

एजेंसी/ पेरिस : मूसलाधार बारिश के कारण पिछले तीन दशकों में सीन नदी में जलस्तर शीर्ष पर पहुंचने के साथ मूल्यवान कलाकृतियों को बचाने के लिए पेरिस के विश्वविख्यात लौवर और मुसी डी ओरसे म्यूजियमों को शुक्रवार को बंद कर दिया गया।


पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश के कारण यूरोप में बाढ़ में कम से 17 लोगों की मौत हो गई और कई लोग अपने घरों में फंस गए जिसके कारण बचावकर्मियों को नदी की तरह बन गई सड़कों पर जीवनरक्षक नौकाएं उतारानी पड़ी।


पेरिस के निवासियों से सीन नदी से दूर रहने को कहा गया। नदी का दायरा बढ़ गया है और इसके आज छह मीटर की उंचाई तक पहुंचने की आशंका है। जर्मनी में दो तथा रोमानिया में दो लोगों की मौत हो गई। बेल्जियम में भी एक व्यक्ति बाढ़ की चपेट में आ गया।


फ्रांस की पर्यावरण मंत्री सेगोलीन रोयल ने कहा कि मध्य फ्रांस के गांवों में पानी का स्तर घटने से और शवों के मिलने की आशंका है। लौवारो और मुसी डी ओरसे में कुल मिलाकर हर साल 1.25 करोड़ लोग आते हैं। म्यूजियम के दरवाजों को शुक्रवार को बंद कर दिया गया और भूतल पर स्थित कलाकृतियों को ऊपरी तल पर ले जाया गया।

Related Articles

Back to top button