अन्तर्राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने किया शियान के टैराकोटा वॉरियर्स म्यूजियम का दौरा

modi-china-museumशियान : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मशहूर टैराकोटा वॉरियर्स म्यूजियम का दौरा किया। इस संग्रहालय में चीन के पहले बादशाह किन शी हुआंग की सेनाओं को दर्शाने वाली मूर्तियों का एक बड़ा संग्रह है। अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचने के बाद मोदी आज सुबह संग्रहालय गए। अपनी इस यात्रा के दौरान वह बीजिंग और शंघाई भी जाएंगे। प्रधानमंत्री ने संग्रहालय में लगभग एक घंटे का समय बिताया। उन्होंने यहां किए जा रहे खुदाई कार्य के बारे में भी जानकारी ली। विजिटर बुक में मोदी ने लिखा कि जिस अदभुत तरीके से संग्रहालय का संरक्षण किया गया है उससे वह बेहद प्रभावित हैं। संग्रहालय में टैराकोटा सेना या टैराकोटा योद्धाओं और घोड़ों का संग्रह है। टैराकोटा कलाकृतियों का यह संग्रह किन की सेनाओं को दर्शाता है। संग्रहालय परिसर संयुक्तराष्ट्र के वैश्विक विरासत स्थलों में शामिल है। इस संग्रहालय में किन की कब्र भी है।

Related Articles

Back to top button