अजब-गजब

प्रियंका का गाना शीर्ष 100 गानों में 7वें स्थान पर

priyanka songनई दिल्ली। बॉलीवुड की देशी गर्ल और अभिनेत्री-गायिका प्रियंका चोपडा़ का अंग्रेजी गाना ‘आई कान्ट मेक यू लव मी’ शीर्ष 100 अंतर्राष्ट्रीय गानों और एलबम के बीच सातवें पायदान पर काबिज होने में सफल रहा है। हंगामा डॉट कॉम ने शीर्ष 100 अंतर्राष्ट्रीय गानों और एलबम की सूची जारी की है। इसमें ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान के ‘माय माइंड इज अ स्ट्रेंजर विदाउट यू’, ‘द विलेज ऑफ सेंट एंटोइन’ और ‘शन्यू बिगिनिंग्स’ जैसे गीत शमिल हैं। सूची में शीर्ष पर जेसी जे एरियाना ग्रांडे और निकी मिनाज कागाना बैंग बैंग रहा। सूची में शामिल अन्य गानों में रू न 5 बैंड का एनीमल्स, जेनिफर लोपेज का फर्स्ट लव और एनरिक इग्लेसियस और भारतीय संगीतकार सलीम-सुलेमान मर्चेट का आई एम अ फ्रीक शामिल है। एजेंसी

Related Articles

Back to top button