मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट किया इमोशनल वीडियो, पापा को किया याद

मुंबईः बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक छा जाने वाली प्रियंका चोपड़ा के पिता के निधन को आज चार साल है गए है। इस मौके पर प्रियंका ने अपने पिता को याद किया और सोशल मीडिया पर बेहद प्यारा सा वीडियो भी शेयर किया है। इसके साथ ही प्रियंका ने लिखा है कि कुछ चीजे हमेशा दर्द देती हैं। बता दें कि प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा का साल 2013 में कैंसर से निधन हो गया था। वो डॉक्टर थे और इंडियन आर्मी से 1997 में रिटायर्ड थे। प्रियंका अपने पिता के बेहद करीब थीं यहां तक कि उन्होने इसे लेकर अपने कलाई पर एक टैटू भी कराया हुआ है। टैटू में लिखा है डैडीज लिल गर्ल। कई बार प्रियंका के पिता उनके साथ अवार्ड फंक्शंस में शामिल होते थे। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बॉलीवुड में कम बैक को लेकर चर्चा में है। हॉलीवुड से लौटने के बाद अब प्रियंका बॉलीवुड फिल्मों में फोकस कर रही हैं। प्रियंका ने अभी तक कोई मूवी साइन नहीं की है लेकिन हाल ही में वो अपनी नाक की सर्जरी को लेकर विवादों में घिर गईं है।

Related Articles

Back to top button