अन्तर्राष्ट्रीयफीचर्ड

प्लेन में महिला ने दिया प्रीमेच्योर बेबी को जन्म!

दस्तक टाइम्स/एजेंसी-
2015_10image_15_22_309554641baby-llबीजिंग: चीन की एक फ्लाइट में उस वक्त अजीबोगरीब घटना हुई, जब प्लेन में ही एक ताइवानी महिला ने प्रीमेच्योर बेबी को जन्म दे दिया। एयरलाइंस सीएएल की फ्लाइट में यह अजीबोगरीब घटना बुधवार को हुई। जब महिला ने इमरजेंसी लैंडिंग से लगभग 30 मिनट पहले बच्ची को जन्म दिया। कहा जा रहा है कि तब प्लेन 9,000 मीटर (लगभग 30,000 फीट) की ऊंचाई पर था।रिपोर्ट के मुताबिक, महिला अपनी प्रेग्नेंसी के 32वें हफ्ते में थी। फ्लाइट में सफर के दौरान उसे कुछ असहज महसूस हुआ। उसने तुरंत फ्लाइट स्टाफ से मदद मांगी। किस्मत से उसी फ्लाइट में एक महिला डॉक्टर एंजेलिका जेन भी सफर कर रही थी। उन्होंने फौरन महिला को बेबी डिलीवर करने में मदद की। बेबी की किलकारी सुनते ही पैसेंजर्स ने ताली बजाकर उसका वेलकम किया।एयरलाइंस के मुताबिक, मां और बेबी दोनों स्वस्थ हैं। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अमीरा राजपूत नाम की एक महिला ने बनाया है। हालांकि, महिला अगर प्रेग्नेंसी के पीक पर हो, तो उसे ट्रैवल करने की इजाजत नहीं दी जाती। लेकिन एयरलाइंस का कहना है कि वह उन हेल्दी मांओं को ट्रैवल करने की इजाजत देता है, जो अपनी प्रेग्नेंसी के 32वें हफ्ते से कम या लगभग आठ महीने में हों।

Related Articles

Back to top button