उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

फागू चौहान ने विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा, लेंगे बिहार के राज्यपाल की शपथ

बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल फागू चौहान ने शुक्रवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना त्याग पत्र विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को सौंपा। अब फागू चौहान 29 जुलाई को बिहार के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा के विधायक हैं फागू चौहान। लंबे राजनीतिक सफर के दौरान विधानसभा सदस्य से सीधे राज्यपाल की कुर्सी तक पहुंचना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। राज्यपाल नियुक्त होने के बाद उनके क्षेत्र के लोगों में भी खुशी की लहर है।

मूल रूप से आजमगढ़ के सेकपुरा गांव निवासी फागू चौहान का राजनीतिक करियर पड़ोसी जिले मऊ के घोसी विधानसभा सीट से शुरू हुआ, लेकिन विधायक व मंत्री के रूप में उन्होंने जिले के विकास में अपना योगदान दिया है।

Related Articles

Back to top button