अन्तर्राष्ट्रीयअपराध

फिलीपींस में भारतीय की हत्या

goli1सिंगापुर (एजेंसी)। फिलीपींस में ग्राहकों से कर्ज वसूली के दौरान एक भारतीय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। वेबसाइट वोक्स बिकोल के मुताबिक नवजोत सिंह (26) और लखविंदर सिंह (33) को दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने छह जनवरी को गोली मार दी। यह घटना उस वक्त हुई जब वे कैमरीन्स सुर प्रांत के कलाबंगा नगरपालिका के सेन रोक शहर में ग्राहकों से कर्ज वसूली कर रहे थे। एक स्थानीय नागरिक से कर्ज वसूलने के क्रम में एक अज्ञात व्यक्ति ने नवजोत को गोली मार दी। हमलावर ने अपना चेहरा आंशिक रूप से रूमाल से ढक रखा था। लखविंदर को बाईं बाह पर गोली लगी। नवजोत की गाड़ी में बैठे एक अन्य भारतीय परमजीत सिंह (34) ने तत्काल दोनों घायलों को बिकोल क्षेत्र के नागा शहर स्थित मदर सेटन अस्पताल पहुंचाया। नवजोत को सीने पर दो गोलियां लगी थीं। उसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button