अन्तर्राष्ट्रीय

फ्लोरिडा में टीन नाइटपार्टी के दौरान भीषण गोलीबारी

फ्लोरिडाflorida_teen_night_club_shooting_2016725_141453_25_07_2016। अमेरिका के फ्लोरिडा में टीन नाइट पार्टी (किशोरों की पार्टी) के दौरान भीषण गोलीबारी की सूचना है। अज्ञात लोगों की फायरिंग में दो बच्चों की मौत हुई है, जबकि 17 सेे ज्यादा जख्मी हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

मृतकों में एक किशोर की उम्र 14 साल बताई गई है। घटनाक्रम फ्लोरिडा के कैफे बार एंड ग्रील में हुआ है, जहां स्कूली छात्रों की पार्टी रखी गई थी।

वहीं शहर में दो अन्य स्थानोें पर फायरिंग की सूचना है। नाइटक्लब में फायरिंग करने वालों के बारे में सूचना नहीं है। माना जा रहा है कि इन्हीं आरोपियों ने अन्य स्थानों पर भी फायरिंग की है।

पुलिस अधिकारियों ने दो छात्रों के मारे जाने की पुष्टि की है, वहीं गोलीबारी करने वालों के बारे में अब तक कुछ पता नहीं है। यह भी स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह आतंकी हमला है या नहीं।

 

Related Articles

Back to top button