फीचर्डराज्य

बंगाल में 10 दिनों में मानसून की दस्तक, कोलकाता में भी भारी बारिश की संभावना

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आगामी 10 दिनों के अंदर मानसून दस्तक दे सकता है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय ने शुक्रवार को जारी बयान में यह जानकारी दी है। इसमें बताया गया है कि शुक्रवार को पारा 36 डिग्री के करीब पहुंचा है।

इस बीच बीच-बीच में हो रही बारिश से शहर और राज्य के अन्य हिस्सों को थोड़ी राहत मिल रही है। लेकिन यह राहत स्थायी नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दस दिनों में मानसून के बंगाल में प्रवेश करने की संभावना है। कोलकाता में भी भारी बारिश की संभावना है।

बता दें कि मानसून गुरुवार को केरल पहुंचा है। हालांकि, राज्य में बारिश दो दिन देरी से आई। शहर में आज भी बारिश की संभावना है। अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को शहर में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

इसके साथ ही कोलकाता में बौछारें पड़ने की संभावना है। हालांकि प्री-मानसून बारिश के कारण तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। पता चला है कि इस दिन कोलकाता में अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास रहेगा। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

Related Articles

Back to top button