ज्ञान भंडार

बक्‍सर : जहां DM ने की थी सुसाइड, अब OSD ने लगाई फांसी

बिहार का बक्‍सर जिला, जहां के DM ने की थी सुसाइड, अब OSD ने लगाई फांसीबिहार का बक्‍सर जिला, जहां के DM ने की थी सुसाइड, अब OSD ने लगाई फांसीबिहार के बक्सर जिला में डीएम के ओएसडी तौकीर अकरम ने सुसाइड कर ली है। विदित हो कि इसी जिले तत्‍कालीन डीएम ने भी कुछ समय पहले सुसाइड कर ली थी। बक्‍सर [जेएनएन]। बिहार के बक्सर में जिलाधिकारी (डीएम) के विशेष कार्य पदाधिकारी (ओएसडी) ने सुसाइड कर ली है। रविवार की सुबह अावास पर फंदे से लटकता उनका शव मिला। कहा जा रहा है कि उन्‍होंने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। विदित हो कि कुछ समय पहले बक्‍सर के तत्‍कालीन डीएम ने भी ट्रेन से कटकर जान दे दी थी। इसी जिले के एक और अधिकारी ने हाल ही में प्रताड़ना से तंग आकर सुससाइ की धमकी दी थी।

जानकारी के अनुसार बक्‍सर डीएम अरविंद कुमार वर्मा के ओएसडी तौकीर अकरम ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली है। घटना देर रात से सुबह के बीच की बताई जा रही है। मृतक बक्‍सर के जिला भूअर्जन पदाधिकारी भी थे। वे कल रात पटना में किसी मीटिंग में शामिल होने के बाद बक्सर लौटे थे। बताया जाता है कि तौकीर अकरम देर रात अपने बेड रूम में गए। उसके बाद उन्‍होंने पंखे से लटककर जान दे दी। वे घर में अपने माता-पिता के साथ रहते थे। उनकी मां बीमार रहती थीं, जिनके इलाज के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। उनकी पत्‍नी इन दिनों मायके गईं थीं।

मौके पर पहुंची पुलिस ने ओएसडी का लिखा सुसाइड नोट बरामद किया। ओएसडी ने भी खुदकशी नोट में घटना के लिए किसी को जिम्मेवार नहीं ठहराया है। उन्होंने लिखा है कि वे खुद की इच्छा से खुदकशी कर रहे हैं। हालांकि, उनकी मां का कहना है कि तौकीर बराबर काम के दबाव का जिक्र करता था। ओएसडी अकरम जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के प्रभार में भी थे। पटना-बक्सर फोरलेन के भूमि-अधिग्रहण कार्य की जिम्मेवारी भी देख रहे थे। वे चरित्रवन स्थित वीर कुंवर सिंह कालोनी में एक किराए के फ्लैट में अपने माता-पिता के साथ रह रहे थे। पत्नी चार दिन पहले मायके छपरा गई थी।

Related Articles

Back to top button