BREAKING NEWSNational News - राष्ट्रीयTOP NEWSफीचर्ड

बड़ी खबर : राजीव गांधी हत्याकांड मामले में उम्रकैद की सजा काट रही दोषी नलिनी को 30 दिनों की पेरोल

नई दिल्ली : मद्रास हाईकोर्ट ने आ उम्रकैद की सजा काट रही नलिनी श्रीहरन को पेरोल दी। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में दोषी नलिनी को 30 दिनों की पेरोल मिल गई है। गौरतलब है कि इससे पहले अप्रैल महीने में मद्रास हाईकोर्ट ने राजीव गांधी हत्याकांड में दोषी नलिनी की एक याचिका पर तमिलनाडु सरकार को नोटिस जारी किया था। इस याचिका में अनुरोध किया गया था कि उसे अपनी बेटी की शादी के मद्देनजर छह महीने के साधारण अवकाश की उसकी याचिका पर दलील पेश करने के लिये व्यक्तिगत रूप से पक्ष रखने दिया जाए। नलिनी को राजीव गांधी हत्याकांड में दोषी ठहराया गया था और मौत की सजा सुनाई गयी थी। बाद में सजा को उम्रकैद में तब्दील कर दिया गया। इस मामले में छह अन्य लोग भी उम्रकैद की सजा काट रहे हैं।

Related Articles

Back to top button