अन्तर्राष्ट्रीयफीचर्ड

बर्फ की चादर से ढका न्यूयॉर्क, अब तक 10 मरे

CSX Freightन्यूयॉर्क। अमेरिका में आर्कटिक से आने वाली सर्द हवाओं और हिमपात ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार मौसम में आये बदलाव के कारण इस सप्ताह अब तक दस लोगों की मौत हो गयी है। न्यूयॉर्क का बफैलो शहर पर हिमपात ने सबसे अधिक कहर ढाया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी बफैलो में छह फुट मोटी बर्फ की चादर बिछी है लेकिन जल्द ही यहां ताजा हिमपात होने के कारण स्थिति और बिगड़ सकती है। विभाग के अनुसार झील के गर्म पानी के ऊपर चलने वाली तेज सर्द हवाओं के कारण दो से तीन फुट मोटी बर्फ की परत बिछ जायेगी। मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल यहां दृश्यता शून्य है और यहां गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। पश्चिमी न्यूयॉर्क में यातायात पर प्रतिबंध लगा रहेगा और आपात भी लागू रहेगा। न्यूयॉर्क में भारी बर्फबारी के कारण कई घरों की छतें गिर गयी हैं। मकान क्षतिग्रस्त हो गये हैं। उड़ान सेवा बाधित है और लोग लगभग दो दिन से जगह-जगह सड़कों पर फंसे हैं। मकान और कार से बर्फ हटाने की कोशिश करने के दौरान चार से पांच लोगों की मौत होने की खबर है। ठंड की चपेट में आकर नियाग्रा काउंटी और एरी काउंटी केबॉस्टन शहर में दो लोगों की मौत हो गयी। ठंड के कारण फुटबॉल और हॉकी मैच भी स्थगित कर दिये गये हैं। अमेरिका में जनवरी में ऐसा मौसम होता है लेकिन इस बार समयसे पहले नवंबर में लोगों को अत्यधिक ठंड का सामना करना पड़ रहा है। एजेंसी

Related Articles

Back to top button