जीवनशैली

बस एक सेब, बाल बढ़ेंगे आपके इशारों पर

apple-cider-vinegar-561f7606ec6b1_lदस्तक टाइम्स/एजेंसी- नई दिल्ली:  बालों से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए न मनी वेस्ट करने की जरूरत है, न टाइम। बस एक सेब काफी है। यकीन नहीं होता, सेब का इस्तेमाल करके देखिए…

बालों से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है सेब से। इसके लिए सेब का पेस्ट बनाकर बालों में लगाएं।

सेब में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जिससे बाल जल्दी सफेद नहीं होते। अगर आपके बाल सफेद हो रहे हों, तो सेब को मिक्सी में पीसकर पेस्ट बनाएं। उसमें थोड़ी सी मेहंदी और चायपत्ती मिला लें। इसे बालों में लगाएं। कुछ देर बाद गुनगुने पानी से धो डालें।

 

सेब में मैलिक एसिड पाया जाता है। इससे डेेड स्किन साफ होती है। स्कैल्प पर इसे लगाने से रूसी की समस्या खत्म हो जाती है। बायोटिन बालों को झडऩे से रोकता है। सेब में बायोटिन पोषक तत्व पाया जाता है, जो बालों की ग्रोथ भी करता है। सेब के रस से बाल धोइए। कुछ दिनों में फर्क खुद देखिए।

 

सेब से ऑयल ग्लैंड्स खुल जाते हैं जिससे बालों की जड़ों को सही तरीके से पोषण मिलता है और बाल मजबूत होते हैं।

 

Related Articles

Back to top button