अन्तर्राष्ट्रीय

बस में लड़की ने किया कुछ ऐसा कि खिसक गए लड़के के शॉर्ट्स

26_07_2016-shrtबीजिंग। दक्षिण पूर्व चीन के फूजौ शहर में चलती बस में एक ऐसा नजारा कैद हुआ जिसे देखकर लोगों की हंसी ही नहीं रूक रही।

चलती बस में एक लड़की के पर्स से कुछ सामान गिर गया था। वह उसे उठा रही थी कि अचानक बस का ब्रेक लगा और वह सामने खड़े एक पुरूष के पैर पर जा गिरी। लेकिन इस दौरान दुर्भाग्य से उसने उस लड़के के शॉर्ट्स पकड़ लिए थे और वह नीचे खिसक गया। अगले ही पल लड़के ने अपने शॉर्टस ऊपर किए और फिर से बस में खड़ा ठीक उसी तरह खड़ा हो गया जैसे उसके साथ कुछ हुआ ही नहीं।

कुछ सेकेंड की इस घटना को बस में मौजूद अन्य यात्रियों ने मोबाइल में कैद कर लिया। लोगों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते जरा भी देरी नहीं की।

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड हुआ, यह वायरल हो गया है। लोग इसे काफी शेयर कर रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button