State News- राज्यउत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच में हाथी ने मचाया उत्पात, कई घरों को उजाड़ा, तीन ग्रामीण हुए घाायल

उत्तर प्रदेश के कर्तनिया वन्य जीव अभयारण्य से एक हाथी जंगल से बाहर आ गया। जंगल के आसापस बसे गांवों में घुसकर उत्पाद मचाया। कई घरों को उजाड़ दिया है, हाथी के इस हमले में तीन ग्रामीण घायल भी हो गए हैं। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने फायरिंग करने के बाद हाथी को जंगल की ओर भगाया। जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, लेकिन हाथी के उत्पात से ग्रामीणों में अभी भी दहशत बनी हुई है। इस अभयारण्य से अकसर जंगली जानवर बाहर आ जाते हैं।

400 किमी. में फैला है कर्तनिया वन्य अभयाण्य

उत्तर प्रदेश का कर्तनिया वन्य अभयारण्य करीब 400 किमी. में फैला हुआ है। उसके आसपास कई गांव बसे हुए हैं। यहां अकसर जानवर बाहर निकल आते, इससे ग्रामीणों में दहशत बनी रहती है। गुरुवार देर रात को आंबा गांव में एक हाथी जंगल से बाहर आ गया। यहां बांस, बल्ली से जोड़कर बनाए गए घरों को तहस नहस करने लगा। खेतों में खड़ी फसल भी उजाड़ने लगा। लोगों ने शोर मचाया तो हाथी उन्हीं की ओर दौड़ पड़ा। गांव निवासी लक्ष्मी पत्नी करन के फूस के मकान को ढहा दिया। वही मोहर्रम अली के बांस के खेतों को नुकसान पहुंचाया है।

घर में रखा सामान भी तहस नहस हो गया

ग्रामीणों के घर में रखे सामान को तहस-नहस कर दिया। हाथी के उत्पाद से परेशान ग्रामीणों ने हल्ला मचा कर भागना चाहा तो हाथी ने दौड़ा लिया। भगदड़ में गांव निवासी मोहम्मद अली, उमेद व लक्ष्मी गिरकर घायल हो गई। ग्रामीणों में किसी तरह सभी को अपने साथ ले जाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने फायरिंग कर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। ग्रामीणों ने जंगल में हाथी के जाने के बाद राहत की सांस जरूर लिए, लेकिन उनके अंदर दहशत बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button