ज्ञान भंडार

बहुत ही रहस्मयी होते है ये 4 राशि के लड़के, कोई लड़की नहीं समझ पाती इनको

आपकी राशि आपका पूरा व्यक्तित्व बता देती है। ये ही वजह है कि लोग ज्योतिष पर भरोसा करते हैं। राशियों के जरिए इंसान के स्वभाव और उसके रिश्तों की पड़ताल की जा सकती है। बात जब रिलेशनशिप की आती है तो राशि के हिसाब से यह भी पता चल जाता है कि आपका और आपके पार्टनर का रिश्ता कितना लंबा चलेगा। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में जिन्हें समझने में लड़कियों को पेरशानी होती है। कहीं इसमें आपकी राशि भी तो नहीं है।

मीन राशि
मीन राशि वाले केयरिंग और साथ खड़े रहने वाले तो होते हैं लेकिन यह खुद को ज्यादा अभिव्यक्त नहीं कर पाते हैं। इस राशि के लोग अपने भीतर के जज्बातों को बयां करने में वक्त लगा देते हैं और शब्दों के जरिए दिल की बात आसानी से नहीं कह पाते हैं। ये ही वजह है कि लड़कियां इस राशि वाले लड़कों को जल्दी नहीं समझ पाती हैं।

वृश्चिक राशि
इस राशि के लोग जल्दी किसी पर भरोसा नहीं करते हैं। काफी लंबे वक्त बाद वृश्चिक राशि वाले किसी पर पूरी तरह से भरोसा कर पाते हैं। ये ही वजह है कि इनके रिलेशनशिप में कई बार परेशानी आने लगती है। हालांकि इस राशि के अपने जल्दी किसी को अपने सिक्रेट्स नहीं बताते हैं और न ही जल्दी किसी के सामने खुलकर खुद को अभिव्यक्त करते हैं। ऐसे में वृश्चिक राशि के लोग थोड़ा जटिल पार्टनर होते हैं और लड़कियां इन्हें जल्दी नहीं समझ पाती हैं।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग जरा कूटनीतिक होते हैं। ऐसे में यह लोग आसानी से अपनी सच्ची भावनाओं को भी छिपा लेते हैं। ये लोग अपने गुस्से और ईष्या को भी आसानी से छिपा लेते हैं। ये लोग जल्दी-जल्दी अपने विचारों और राय को भी बदल लेते हैं। ऐसे में इनका पार्टनर कई बार कंफ्यूज हो जाता है और लड़कियां इस राशि के लड़कों को आसानी से नहीं समझ पाती हैं।

कर्क राशि
कर्क राशि के लोग भावुक होते हैं। ये स्थितियों के बारे में ज्यादा ही सोचने लगते हैं। हालांकि इस राशि के लड़के थोड़ा मूडी भी होते हैं। जल्द ही नाराज हो जाते हैं। इस राशि के लड़के सच्चे और समर्पित प्रेमी होते हैं लेकिन मूड स्विंग होने की वजह से लड़कियां इस राशि के लड़कों को आसानी से नहीं समझ पाती हैं।

Related Articles

Back to top button