राज्य

बारात रवानगी की हो चुकी थी पूरी तैयारी, खबर आई की दुल्हन हो गई फरार, दूल्हे ने कहा, हुआ धोखा

भोपाल। शादी के ठीक पहले दुल्हन फरार हो गई। दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के दरवाजे पहुंचने वाला था। इससे पहले खबर आई की दुल्हन भाग गई है। दूल्हे का परिवार थाने पहुंचा मगर शिकायत दर्ज नहीं कराई। वाकया वारासिवनी थाना क्षेत्र का है। यहां के रामपुर से डोलरिया थाने के खोकसर बारात जा रही थी। बारात दुल्हन के घर पहुंचती इसके पहले दूल्हे के भाई के पास सूचना आई कि दुल्हन भाग गई है।

दूल्हे के परिवार वालों से कहा गया कि वह बारात लेकर न आए। दूल्हे का कहना है कि उसने शादी की तैयारी पूरी कर ली थी, मगर दुल्हन ने उसके साथ धोखा किया है। दूल्हे के परिवार वालों ने सिवनी मालवा के पुलिस अफसर को आपबीती सुनाई। इस घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। दुल्हन ने यह कदम क्यों उठाया इसका पता नहीं चल पाया है।

 

Related Articles

Back to top button