विवादों के कारण चर्चा में रहने वाली राधे मां उर्फ सुखविंद्र कौर ने बिग बॉस में एंट्री को लेकर पहली बार बयान दिया। साथ ही, खुद के बारे में कई राज खोले।
राधे मां 15 साल बाद गोहाना पहुंची और हुकमचंद अनाज मंडी में अपने भक्तों से रूबरू हुईं। भक्तों से बातचीत करते हुए राधे मां ने साफ कहा कि वह किसी भी रियलिटी शो नहीं जाएंगी। उन्होंने इस आशय की खबरों को कोरी अफवाह बताया और कहा कि वह शो बिग बॉस में हिस्सा नहीं लेंगी।