ज्ञान भंडार

बिहार चुनाव: भागलपुर, गया में सोनिया गांधी की रैली आज

soniaपटना (3 अक्टूबर): बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज भागलपुर और गया में रैली करेंगी। इन चुनावों में कांग्रेस जेडीयू-आरजेडी महागठबंधन के साथ 41 सीटों पर लड़ रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने प्रचार अभियान के तहत भागलपुर के कहलगांव और गया के वजीरगंज में रैली को संबोधित करेंगी। यहां पहले चरण में 12 अक्टूबर को वोटिंग होनी है।

इससे पहले इसी महीने सोनिया गांधी ने पटना के गांधी मैदान में लालू यादव और नीतीश कुमार के साथ मंच साझा किया था।

 
 
 

Related Articles

Back to top button