ज्ञान भंडार

बिहार : बक्सर जेल ब्रेक, दीवार कूदकर 5 कैदी फरार


2016_12image_10_47_490908838jail-llमध्यप्रदेश सैंट्रल जेल और नाभा जेल से कैदियों के फरार होने के बाद एक और जेल ब्रेक का मामला सामने आया है। अब बक्सर सैंट्रल जेल से 5 कैदियों के फरार होने की खबर है। शुक्रवार देर रात सैंट्रल जेल की सुरक्षा को धता बताकर जेल की दीवार कूदकर 5 कैदी फरार हो गए। ये सारे कैदी सजायाफ्ता थे। सूत्र बताते हैं जो 5 कैदी फरार हुए हैं वो सभी गंभीर अपराधों में सजा काट रहे थे। हैरानी इस बात की है कि देर रात कैदियों के फरार होने की जानकारी जेल प्रशासन को सुबह लगी। फरार कैदियों में सोनू पाण्डेय, उपेन्द्र साह, छपरा का रहने वाला देवधर राय, प्रदीप सिंह मोतिहारी व ब्रहमपुर का सोनू सिंह शामिल हैं।

शनिवार सुबह 6 बजे कैदियों को उनके वार्ड से बाहर निकाला जा रहा था। गिनती में जेल प्रशासन को 5 कैदी कम मिले। जेल प्रशासन ने दोबारा गिनती की, लेकिन इसके बावजूद 5 कैदी कम मौजूद थे। इस जेल ब्रेक से सेंट्रल जेल की सुरक्षा पर फिर सवालिया निशान लग गया है। फरार कैदियों की तलाश की जा रही है। इससे पहले मध्यप्रदेश और पंजाब की नाभा जेल से कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया था।a

Related Articles

Back to top button