अपराध

बिहार में ऑटोमोबाइल्स कंपनी के कर्मी को मारी गोली

मुजफ्फरपुर।  करजा थाना क्षेत्र के बड़कागांव नया टोले के पास बाइकसवार अपराधियों ने शहर से लौट रहे एक युवक को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसकी पहचान बड़कागांव निवासी देवेंद्र साह (35) के रूप में हुई है। वह शहर स्थित एक ऑटोमोबाइल्स कंपनी का कर्मचारी है। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कहा कि घायल के बयान के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा।बिहार में ऑटोमोबाइल्स कंपनी के कर्मी को मारी गोली

घायल अवस्था में पहुंचा अस्पताल : छानबीन के अनुसार पता चला कि बुधवार की शाम वह बाइक से घर लौट रहा था। कटहां पुल के पास पीछे से आए अपराधियों ने रुकने का इशारा किया। इस पर उसने बाइक की गति बढ़ा दी। बड़कागांव नया टोला चौक से आगे सुनसान रास्ते पर बगल में बाइक लगाकर एक ने पहचान की और दूसर ने दो गोली मार दी। दोनों गोली कंधे में लगी है। जख्मी होने के बावजूद वह किसी तरह बड़कागाव चौक स्थित निजी अस्पताल पहुंचा। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच कर अपराधियों की गिरफ्तारी को छापेमारी की जा रही है।

हत्या की नीयत से गोली मारने की चर्चा : देवेंद्र के साथ लूटपाट किए बगैर गोली मारने से इलाके के लोग आशंकित हैं। लोगों का कहना है कि हत्या की नीयत से अपराधियों ने गोली मारी होगी। कहा जा रहा कि उसका न तो किसी से विवाद है और न ही आर्थिक स्थिति भी बहुत मजबूत है। हालांकि, कुछ लोग गलतफहमी में गोली मारने की बात बोल रहे। एसएसपी विवेक कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आपसी व पुरानी विवाद की बात सामने आई है। घायल के बयान के बाद ही सही कारणों का पता चल पाएगा। अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम छापेमारी कर रही है।

Related Articles

Back to top button