दिल्लीराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

बिहार में सुलझा महागठबंधन का झगड़ा, जानें नई लिस्ट में कौन-कौन

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले सीटों के बंटवारे को लेकर महागठबंधन में आरजेडी-कांग्रेस में मतभेद की खबरें सामने आने लगी थी लेकिन आरेजडी अक्ष्यक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेस कर सीटों का बंटवारा कर दिया और महागठबंधन में चल रही खट-पट की खबरों पर विराम लगा दिया है। इससे पहले कहा ये भी जा रहा था कि कांग्रेस आरजेडी से नाराज होकर महागठबंधन से अलग हो सकती है और बिहार में सभी 40 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार सकती है लेकिन तेजस्वी यादव ने सीटों का बंटवारा कर महागठबंधन में सबकुछ ऑल वेल की मुहर लगा दी है। तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि इस बार की लड़ाई संविधान बचाने की है, इसलिए जो गठबंधन हुआ है वह जनता का गठबंधन है। उन्होंने कहा कि हमने दो चरणों के उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर दी थी। तेजस्वी यादव ने सीटों का बटवारा करते हुए कई सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी की।

भागलपुर, बाका, मधेपुरा, दरभंगा, वैशाली, गोपाल गंज, सीवान, महाराजगंज, सारण, हाजीपुर, बेगूसराय, पाटलिपुत्र, बक्सर, जहानाबाद, नवादा, झंझारपुर, अररिया, सीतामढ़ी, शिवहर की सीटें राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के खाते में। किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, समस्तीपुर, मुंगेर, पटना साहिब, सासाराम, वाल्मीकिनगर और सुपोर कांग्रेस के खाते में गई है। नालंदा, औरंगाबाद और गया की लोकसभा सीट HAM के खाते में गई है। तेजस्वी ने कहा कि मधुबनी, मुजफ्फपुर और खगड़िया की सीट VIP पार्टी को दिया गया है। मधेपुरा से शरद यादव, दरभंगा से अब्दुल बारी सिद्दीकी, वैशाली से रघुवंश प्रसाद सिंह, गोपालगंज से सुरेंद्र राम, सीवान से बीना साहिब, महाराजगंज से रणधीर सिंह जी, सारण से चंद्रिका राय, हाजीपुर से शिवचंद्र राय, पाटलिपुत्र से मीसा भारती, जहानाबाद से सुरेंद्र यादव, अररिया से सरफराज आलम, सीतामढ़ी से अर्जुन राय को आरजेडी का उम्मीदवार बनाया गया है। तेजस्वी ने शिवहर की सीट पर कहा कि हम बाद में इसपर प्रत्याशी घोषित करेंगे।

PHASE 1

औरंगाबाद- HAM – उपेंद्र प्रसाद
गया- HAM- जीतनराम मांझी
नवादा- RJD – विभा देवी।
जमुई – RLSP – भूदेव चौधरी।

PHASE 2

किशनगंज – CONG – मो जावेद।
कटिहार – CONG – तारिक अनवर।
पूर्णिया- CONG – पप्पू सिंह।
भागलपुर – RJD – बुलो मंडल।
बांका- RJD – जय प्रकाश यादव।

PHASE 3

झंझारपुर – RJD – गुलाब यादव।
सुपौल- CONG – रंजीत रंजन।
अररिया – RJD – सरफराज आलम
मधेपुरा – RJD – शरद यादव।
खगड़िया – VIP – मुकेश सहनी।

PHASE 4

दरभंगा – RJD – अब्दुल बारी सिद्दीकी
उजियापुर – RLSP –
समस्तीपुर – CONG – अशोक कुमार (राम)
बेगूसराय – RJD – तनवीर हसन।
मुंगेर – CONG – नीलम देवी।(बाहुबली विधायक अनंत सिंह की पत्नी)

PASHE 5

सीतामढ़ी – RJD – अर्जुन राय।
मधुबनी – VIP – वेंटिंग।
मुजफ्फरपुर – VIP – राजभूषण चौधरी निषाद।
सारण – RJD – चन्द्रिका राय।
हाजीपुर – RJD – शिव चन्द्र राम।

PHASE 6

बाल्मिकी नगर – CONG-
पं चंपारण – RLSP –
पूर्वी चंपारण – RLSP –
शिवहर – RJD – वेन्टिग
वैशीली – RJD – रघुवंश प्रसाद सिंह
गोपालगंज – RJD – सुरेंद्र राम
सीवान – RJD – हिना शराब
महाराजगंज – RJD – रणधीर सिंह

PHASE 7

नालंदा – HAM – अशोक कुमार आजाद।
पटना साहिब – CONG –
पाटलीपुत्रा – RJD – मीसा भारती।
आरा – CPIML – राजू सिंह।
बक्सर – RJD – जगदानन्द सिंह
सासाराम – CONG – मीरा कुमार।
काराकाट – RLSP –
जहानाबाद – RJD – सुरेंद्र यादव।

वहीं महागठबंधन की बैठक से पहले ही कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है जिसमें बिहार के सुपौल से रंजीत रंजन, समस्तीपुर से अशोक कुमार, मुंगेर से नीलम देवी, सासाराम से मीरा कुमार को टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से तनुश्री त्रिपाठी का नाम हटा अब सुप्रिया श्रीनाते को टिकट दिया है।

Related Articles

Back to top button