उत्तर प्रदेशफीचर्डराज्य

बीएसपी का 9 बागी विधायक आज करेंगे अखिलेश यादव से मुलाकात

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल यानी करीब 8 माह बाद होने वाले चुनावों से पहले बसपा सुप्रीमो मायावती को झटका लगा है। खबर है कि बसपा के 9 बागी विधायक अब से थोड़ी देर पहले लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलेंगे। उत्तर प्रदेश विधानसभा में बसपा के 18 विधायक हैं, जिनमें से 9 पिछले साल राज्यसभा चुनाव से पहले बागी हो गए थे।

इन्होंने दल-बदल कानून से बचने के लिए पार्टी तो नहींं छोड़ी, लेकिन अब अखिलेश यादव से मिलकर अपना सख्त रुख साफ कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस घटनाक्रम का उत्तर प्रदेश की राजनीति पर बड़ा असर पड़ेगा। अखिलेश यादव यह संदेश देना चाहते हैं कि प्रदेश में भाजपा का मुकाबला सपा ही कर सकती है। वहीं बसपा के लिए खुद को मजबूत करना मुश्किल होगा।

यूपी में 8 माह बाद विधानसभा चुनाव होना हैं। कांग्रेस ने पहले ही प्रियंका गांधी को मैदान में भेज दिया है। वहीं इस बार बहुमुखी मुकाबला हो सकता है। एक तरफ भाजपा और उसके सहयोगी दल हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस, सपा और बसपा हैं।

Related Articles

Back to top button