दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

बीजेपी सांसद कीर्ति आजाद ने राहुल गांधी की मौजूदगी में थामा कांग्रेस का हाथ

 

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से निलंबित सांसद कीर्ति आजाद सोमवार (18 फरवरी, 2018) को राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। कीर्ति आजाद बीजेपी से लंबे समय से निलंबित चल रहे थे। वे बिहार के दरभंगा से लोकसभा सांसद हैं। कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान शुक्रवार को होना था लेकिन पुलवामा हमले के चलते औपचारिक ऐलान टाल दिया गया था। कीर्ति आजाद ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। गांधी से मुलाकात के बाद आजाद ने ट्वीट किया था, ‘राहुल गांधी जी से भेंट हुई। पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए हमारे सैनिकों के सम्मान में मेरा कांग्रेस में शामिल होने का कार्यक्रम अब 18 फरवरी को होगा।’ उन्होंने कहा था, ‘देश में तीन दिनों का शोक है। कोई व्यक्ति या पार्टी देश से बढ़कर नहीं हो सकती और सैनिकों की शहादत पूजनीय है उनके सम्मान में यह निर्णय लिया गया।’ गौर हो कि आजाद पिछले लोकसभा चुनाव में बिहार के दरभंगा से निर्वाचित हुए थे। वह लंबे समय से बीजेपी से निलंबित चल रहे हैं।

पिछले कुछ समय से उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें चल रही थीं। वह दिल्ली से भी एक बार सांसद रहे हैं। कीर्ति आजाद ने दिल्ली जिला क्रिकेट अकादमी (डीडीसीए) में कथित भ्रष्टाचार को लेकर बीजेपी के अहम नेता और केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ अप्रत्यक्ष रूप से मोर्चा खोल दिया था। उसके बाद उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। बिहार के पूर्णिया में जन्मे आजाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद के बेटे हैं। कीर्ति आजाद का पूरा नाम कीर्तिवर्धन भागवत झा आजाद हैं, राजनीति में कदम रखने से पहले वह भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य चुके हैं। कीर्ति आजाद वर्ष 1980 से लेकर 1986 तक वह 7 टेस्ट और 25 वनडे मैचों में भारत की ओर से खेले। दाएं हाथ के बल्लेबाज और ऑफ स्पिन गेंदबाज आजाद 1983 में क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली टीम के भी हिस्सा थे। कीर्ति आजाद के दो बेटे हैं। सौम्यवर्धन और सूर्यवर्धन आजाद। दोनों क्रिकेट खेलते हैं। वे दोनों विभिन्न आयु वर्गों में दिल्ली क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button