उत्तर प्रदेशलखनऊ

बीमारी के बाद लखनऊ आए हनी सिंह, हुई मारपीट, फटे कपड़े

honey-singh_1462782607बीमारी के बाद रैप सिंगर हनी सिंह लखनऊ आए। उनके शो में मारपीट हुई, कपड़े फाड़े गए और आग भी लग गई।

मशहूर रैप सिंगर हनी सिंह रविवार को लखनऊ में थे। हनी सिंह लंबी ‌बीमारी के बाद हाल ही में ठीक हुए हैं। उन्हें बाईपोलर डिसीज थी जिससे उबरने में उन्हें करीब 18 महीने का वक्त लग गया।

हनी स‌िंह के फैंस महंगा टिकट लेकर उनका शो देखने पहुंचे। कार्यक्रम में मौजूद सुरक्षाकर्मियों और पुलिसवालों में उनकी तस्वीरें लेने का क्रेज दिखा।

रमाबाई रैली स्थल  में आयोजित कार्यक्रम में हनी सिंह ने चार बोतल वोदका, हाए मेरा दिल, अंग्रेजी बीट दे, डोप शोप, हाई हिल, ब्राउन रैंग, लुंगी डांस.. समेत कई और गीत सुनाकर श्रोताओं को खूब झुमाया।

हनी सिंह बड़े समय तक गायब रहे। ज्यादा काम और शराब की लत के चलते वह बाईपोलर डिसीज का शिकार हो गए थे। एक वक्त में 30 हजार लोगों के सामने परफॉर्म करने वाले हनी सिंह तीन-चार लोगों से मिलने से भी घबराने लगे थे।

हनी सिंह अब पूरी इस डिसऑर्डर से पूरी तरह से उबर चुके हैं, ये बात उन्होंने इतनी भीड़ के सामने परफॉर्म करके साबित कर दी।

हनी सिंह का कार्यक्रम अव्यवस्थाएं ‌भी दिखीं। कार्यक्रम में भीड़ भी नहीं थी और आयोजकों के इंतजाम भी पर्याप्त नहीं थे। इसका खामियाजा महंगे टिकट लेकर वहां पहुंचे दर्शकों को उठाना पड़ा। 

इस दौरान कई लोगों की हाथापाई हुई और कपड़े फट गए। टिकट और कार्ड लेकर रमाबाई रैली स्थल पहुंचे लोगों को अव्वल तो प्रवेश में ही दिक्कतें हुई। लोगों को काफी देर दरवाजे पर रोके रखा गया। 

बाद में प्रवेश मिला तो तो बाउंसर और सुरक्षाकर्मियों ने परेशान करना शुरू कर दिया। मैदान में दर्शकों की बैठने की व्यवस्था ऐसी थी कि उन्हें मंच पर गाते हनी सिंह नहीं दिख पा रहे थे। 

इससे मंच के सामने बने घेरे में काफी दर्शक जमा हो गए और अव्यवस्था फैल गई। मीडियाकर्मियों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी। हनी सिंह भी तय समय से तीन घंटे देर से मंच पर पहुंचे।

कार्यक्रम शुरू होने से पहले मंच के नीचे रखी होर्डिंग में शॉट सर्किट से आग लग गई। मंच के नीचे कई होर्डिंग लगाई गई थीं। इन्हीं में से एक में आग लग गई।

 

Related Articles

Back to top button