उत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने में जुटी भाजपा

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा बूथ स्तर तक के संगठन को और ताकतवर बनाये जाने के लिए सेक्टर प्रवासियों की कार्यशाला हुयी। महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला ने बताया कि प्रदेश संगठन की अपेक्षा अनुसार लखनऊ महानगर क्षेत्र में निवास करने वाले प्रदेश, अवध क्षेत्र, महानगर पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को चार चार सेक्टरों का प्रवासी बनाया गया है जो प्रत्येक माह चारों सेक्टरों में प्रवास कर बूथ समितियों को मजबूत करेंगे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अवध क्षेत्र अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने कहा कि पार्टी द्वारा आप सभी प्रवासियों को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी हम सभी को बूथ स्तर पर जाकर बूथ कमेटियां सत्यापित करनी है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा कार्यक्रमों की श्रृंखला आ रही है। अब सभी कार्यक्रम सेक्टर स्तर पर आयोजित होंगे आप सब जिम्मेदार पदाधिकारियों के माध्यम से सभी कार्यक्रम एवं जनहित के लिए किये जा रहे कार्यों को जन जन तक पहुंचाना है। हम सबको कम से कम 51 प्रतिशत मत लोकसभा चुनाव में पाने का लक्ष्य रखकर काम करना है। अवध क्षेत्र में 16 लोकसभा सीटें है हमें सभी 16 सीटें जीतकर अवध क्षेत्र से कांग्रेस को मुक्त करना है। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री बृज बहादुर ने कहा महानगर के संगठन की जिम्मेदारी की सक्रिय रूप से निभानी है। सभी 43 सेक्टर प्रभारियों को सक्रिय रूप से बूथ स्तर पर संगठन एवं बूथ कमेटियों को मजबूत करना है 15 से 30 मार्च के मध्य एक अभियान के रूप में हमे बूथ कमेटियां दुरस्त करनी है एवं समाज के सभी वर्गों की संगठन में सहभागिता सुनिश्चित करना है।
केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा सर्व समाज के लिये क्या क्या योजनाएं चलायी जा रही हैं, इसकी सामग्री के साथ आपको अपने अपने सेक्टर के घर घर में सम्पर्क कर लोगों को जानकारी देनी है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारें जनहित के कार्य कर रही है। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के हितों के लिये अनेकों कल्याणकारी योजनायें चलाई गई हैं जिन्हें हमारे वरिष्ठ सम्मानित सेक्टर प्रवासियों द्वारा बूथ समितियों के माध्यम से घर-घर जाकर लोगों को बतायें। आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थियों को पांच लाख तक मुफ्त इलाज मिलेगा। प्रदेश सरकार ने इन्वेस्टर्स समिट के द्वारा उद्योगपतियों के लिए यूपी में निवेश के रास्ते खोल दिये हैं इससे लाखों को रोजगार मिलेगा। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर एस हलवासिया, पूर्व विधायक रामकुमार शुक्ला, पूर्व उपमहापौर अभय सेठ, दिनेश दुबे, गोविन्द पाण्डेय, महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, अंजनी कुमार श्रीवास्तव रामऔतार कनौजिया, पुष्कर शुक्ला, उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी, सुनील मिश्रा, अनुराग मिश्रा, सुनील यादव, अशोक तिवारी सहित मण्डल अध्यक्ष एवं सेक्टर प्रवासी उपस्थित रहे। वहीं भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर पदाधिकारियों एवं मण्डल अध्यक्षों द्वारा क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी का स्वागत किया गया।

Related Articles

Back to top button