फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

बेटे ने बनवाया जीवित मां का डेथ सर्टिफिकेट

forरायपुर। राजधानी में एक बेटे द्वारा अपनी मां को जालसाजी पूर्वक स्थायी सम्पत्ति से बेदखल कर उसे हड़पने का मामला सामने आया है इसमें उसने अपनी ही मां का डेथ सर्टिफिकेट बनवा डाला और जमीन को छत्तीसगढ़ सरकार को बेच दिया। मामले की जानकारी पीड़ित महिला को हुई तो उसने बेटे के सामने विरोध जताया तो उसने उसकी बातों को अनसुना कर दिया। इसके बाद पीड़ित महिला ने सारा वाकया बेटी शमशाद बेगम को बताया। बेटी ने इसका विरोध किया तो गफ्फार ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित महिला जैनब बी अपनी बेटी शमशाद के साथ मुख्यमंत्री और कलेक्टर जनदर्शन पहुंची और न्याय के लिए गुहार लगाई लेकिन अधिकारियों के साथ-साथ मुख्यमंत्री दरबार में भी उसे न्याय नहीं मिल पाया। मामले की जानकारी  गुरुवार को पीड़ित महिला की बेटी शमशाद बेगम ने एक पत्रवार्ता को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि 1978-79 में उनके पिता सरदार खान की मृत्यु हो गई थी। मृत्यु के पूर्व ही सरदार खान ने मृत्यु पूर्व अपनी धर्मपत्नी जैनब बी को उसका वारिस घोषित किया था। उन्होंने बताया कि 2००8 में जैनब बी के बेटे गफ्फार ने अपनी जीवित मां का डेथ सर्टिफिकेट बनवाकर पूरी जमीन पर कब्जा कर लिया। इसके बाद उसने संबंधित जमीन को छत्तीसगढ़ सरकार को बेच दिया। शमशाद बेगम ने साफ शब्दों में कहा कि इस फर्जी काम को अंजाम देने में तेन्दुआ गांव के पटवारी और सरपंच ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत सभी जगह की जा चुकी है लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। शमशाद बेगम ने बताया कि मामले में अधिकारी लीपापोती कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी मां न्याय के लिए भटक रही हैं लेकिन जिम्मेदारों द्वारा आज तक इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। शमशाद बेगम ने पत्रकारों से न्याय दिलाने की भी गुहार लगाई।

Related Articles

Back to top button