International News - अन्तर्राष्ट्रीय

बेटों से थी नाराजगी, बाप ने मरने पर जिंदगी भर की कमाई को साथ जलवाया

cremation4दस्तक टाइम्स/एजेंसी (11 अक्टूबर): चीन में एक शख्स के अंतिम संस्कार में उसके जीवन भर बचत कर इकट्ठे किए गए पैसों को भी जला दिया गया। इसके लिए शख्स के शव के साथ उसकी बचत की गई कुल रकम 33,000 डॉलर को जला दिया गया। ऐसा उसकी अंतिम इच्छा के बाद किया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस शख्स का नाम ताओ था। ताओ एक किसान था। चीन के जियांग्सू प्रांत का रहने वाला ताओ अपने बेटों से नाराज रहता था। नाराजगी का कारण था कि उसके बेटे उसकी देखभाल नहीं करते थे। इस कारण शख्स ने अपनी वसीयत में लिखा कि उसके जीवन की बचत की सारी रकम को उसकी मौत पर उसके साथ जला दी जाए।

सीसीटीवी ने रिपोर्ट किया है, कि यह मामला तब प्रकाश में आया। जब स्थानीय शमशान घाट में काम करने वाले एक कर्मचारी यांग लिन ने स्थानीय मीडिया को यह जानकारी दी। यांग ने बताया कि उसने कुछ महीने पहले एक बेहद अजीब अंतिम संस्कार देखा। जिसमें शव के साथ में हजारों की रकम को भट्टी में जला दिया गया।

 
 
 

Related Articles

Back to top button