जीवनशैली

बेसन का नहीं राइस से बनाएं स्पेशल ढोकला

rice-dhikla-56569bb220ac4_lबेसन का ढोकला आपने कई बार बनाया होगा। ढोकले को कुछ अलग से ढंग से बनाएं। जानिए राइस ढोकला बनाने की विधि…

क्या चाहिए

एक कप चावल, दो बड़े चम्मच धुली उरद दाल, एक बड़ा चम्मच बारीक सूजी, एक चौथाई कप दही, एक छोटा चम्मच चीनी, थोड़ा सा सोडा, दो छोटे चम्मच हरीमिर्च पेस्ट, चुटकी भर हींग, एक बड़ा चम्मच रिफाइंड ऑयल, दो छोटे चम्मच नींबू का रस,1 छोटा चम्मच ईनो फ्रूट साल्ट, स्वादानुसार नमक

तड़के के लिए

8-10 करीपत्ते, कटी हुई हरीमिर्च, एक बड़ा चम्मच रिफाइंड ऑयल, एक छोटा चम्मच राई, आधा कप पानी।

ऐसे बनाएं

दाल और चावल अलग-अलग बर्तन लगभग 5 घंटे के लिए भिगो दें। दोनों को दही मिलाकर पीसें। इस मिश्रण में ईनो फू्रट साल्ट छोड़कर सारी सामग्री मिला दें। मश्रण गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी डाल लें। रात भर इस मिश्रण को रखा रहने दें। अगले दिन मिश्रण में ईनो फू्रट साल्ट डाल कर तुरंत चिकनाई लगे बर्तन में भाप में लगभग 10 मिनट तक पकाएं। तड़का तैयार कर ढोकलों पर फैला दें। रेसिपी तैयार है।

 

 

Related Articles

Back to top button