पर्यटन

बेहद सस्ते में प्लान कर सकते हैं बांग्लादेश का ट्रिप, यहां जाये घूमने

ऑफ-बीट जगहों पर छुट्टियों मनाने का अलग ही एक्सपीरियंस होता है। नेचुरल ब्यूटी से घिरे बांग्लादेश का ट्रिप आप कम बजट में आसानी से प्लान कर सकते हैं। बंगलादेश में आपको बहुत से पानी के झरने, पदमा, मेघना और जमुना नदी की खूबसूरत दृश्य देखने को मिलेंगे। इन सबके अलावा भी बंगलादेश में और बहुत सी अच्छी जगहें देखने लायक जिनके बारे में आपने शायद पहले कभी नहीं सुना होगा। आइए नजर डालते हैं उन्हीं कुछ खास जगहों पर।

ढाका

इंडस्ट्रियल, कमर्शियल, कल्चरल, एजुकेशनल और पॉलिटिकल एक्टिविटीज के लिए मशहूर ढाका बांग्लादेश की राजधानी है। सिर्फ देश की राजधानी के कारण ही नहीं, अपने कई आकर्षणों के कारण भी ये सैलानियों के बीच फेमस है। 815 स्क्वेयर किमी क्षेत्रफल वाले ढाका में लगभग 7 मिलियन आबादी रहती है। यहां पुरानी और नई सभ्यताओं के कई नमूने देखने को मिलते हैं। धान, गन्ना और चाय का सबसे ज्यादा व्यापार यहीं से होता है। टोंगी, तेजगांव, डेमरा, पागला, कांचपुर में रोजाना जरूरत की सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

कॉरल आईलैंड

यह बांग्लादेश का एकमात्र कॉरल द्वीप है, जो सेंट मार्टिन कोरल आइलैंड के नाम से जाना जाता है। इस द्वीप पर आपको बहुत सी युनीक बातें देखने को मिलेंगी जैसे कि रंग बिरंगे पत्थर, मछलियां, नोकाएं और छोटे-छोटे रेस्टोरेंट्स।

रंगामाती

हरियाली के बीच टेढ़े-मेढ़े सड़क मार्ग से रंगामाती पहुंचा जा सकता है। खूबसूरत पहाड़ों और प्राकृतिक दृश्यों का असली आनंद यहीं आकर मिलता है। कपताई झील के पश्चिम में स्थित रंगमाती को झीलों के दिल नाम से भी जाना जाता है। खूबसूरत लैंडस्केप, नेचुरल ब्यूटी, झील, हैंगिंग ब्रिज, हाथीदांत से बनी ज्वैलरी, चकमा और मरमा जनजातियों के म्यूजियम यहां आकर्षण के केंद्र हैं।

60 गुंबद

दक्षिणी बागेरहाट जिले की यह 60 गुंबदों वाली मस्जिद यूनेस्को की विरासत सूची में शामिल है। यह जगह बंगलादेश के इतिहास को अपनी जुबान से बखूबी बयान करती है। बंगाल की इस इमारत में लगभग 60 गुबंद बने हुए हैं, जो इसकी एक अलग पहचान बनाती है।

सिलहट

हरे-भरे चाय के बगानों और सुरमा घाटी की खूबसूरती इस जगह के आकर्षण को काफी बढ़ा देती है। चाय के अलावा यहां संतरे और अनानास के पेड़ बहुत ही सुंदर लगते हैं। इस घाटी में सर्दियों के दिनों में बहुत सारे सर्बियन पक्षी आते हैं। सिलहट का श्रीमंगल बांग्लादेश की चाय की राजधानी के नाम से जाना जाता है। लगभग 150 तरह के चाय के बगान यहां मौजूद हैं।

Related Articles

Back to top button